बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित अंडर-18 एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में शुक्रवार को मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ हाथ लगी निराशा से उबरते हुए भारत ने ओमान पर धमाकेदार जीत दर्ज की। भारत ने ओमान को 11-0 के अंतर से मात दी। इस जीत के बाद भारत की नॉक आउट दौर में पहुंचने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं।
इस धमाकेदार प्रदर्शन के दौरान तीन भारतीय खिलाड़ियों ने हैट्रिक जड़ी। भारतीय टीम इस मैच में गोलों का अंतर बढ़ाने और खोया हुआ आत्मविश्वास पाने की कोशिश की। गोल दागने की शुरुआत कप्तान नीलम संजीप शेस ने 8वें मिनट में की। सेश ने 15 वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलते हुए बढ़त को दुगना कर दिया। इसके बाद अभिषेक फील्ड गोल कर भारतीय टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी।
भारतीय टीम ओमान पर लगातार दबाव बनाती रही और हॉफ टाइम से पहले तीन और गोल किए। शिवम आनंद ने 26वें, इबुंगो सिंह कोनजेंगबाम ने 30वें और दिलप्रीत सिंह ने 34वें मिनट में गोल किया। हॉफ टाइम तक भारत 6-0 से आगे था। सेकेंड हॉफ में दिलप्रीत सिंह ने दो गोल( 53वें, 68वें) मिनट में दागे और अपनी हैट्रिक पूरी की। कप्तान शेस ने 52वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। वहींं इबुंगो सिंह कोनजेंगबाम ने 40वें और 62वें मिनट में गोल कर हैट्रिक बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने। दूसरे हॉफ में भारत ने 5 गोल किए। अंत में भारत ने मैच 11-0 के अंतर से जीत लिया। दिलप्रीत सिंह को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।