37 साल के हुए रन मशीन क्रिस गेल, उनके नाम दर्ज हैं ये बड़े रिकॉर्ड

chris-gayleदुनिया भर में रन मशीन के नाम से विख्यात वेस्टइंडीज के बांये हाथ के बल्लेबाज क्रिस हनरी गेल का आज जन्मदिन है। 21 सितंबर 1979 को जन्मे गेल आज दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज माने जाते हैं। उन्हें टी-20 क्रिकेट का बादशाह कहा जाए तो ये गलत नहीं होगा। 15 साल लंबे अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में गेल ने  बहुत से रिकॉर्ड अपने नाम किए। आइए नजर डालते हैं  उनके कुछ चुनिंदा रिकॉर्ड्स पर..

क्रिस गेल दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट में तिहरा शतक वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक और टी-20 में शतक लगाया है। वह टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक (333 और 317) लगाने का कारनामा भी कर चुके हैं।गेल वनडे विश्व कप में दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया में हुए विश्वकप के दौरान जिंबाब्वे के खिलाफ यह कारनामा किया था।

गेल के नाम टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 18 शतक दर्ज हैं। टी-20 में शतकों के मामले में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के बैंडम मैकुलम हैं उनके नाम 7 टी-20 शतक हैं और वह इस मामले में वह गेल से 11 शतक पीछे हैं।

टी-20 क्रिकेट की सबसे लंबी पारी का रिकॉर्ड गेल के नाम दर्ज है। यह पारी गेल साल 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ 66 गेंदों में 166 रन की पारी खेली थी। इस पारी में गेल ने 17 छक्के और 18 चौके जड़े थे साथ ही 18 गेंदें डॉट खेली थीं। इस पारी के दौरान गेल ने 30 गेंदों में शतक जड़कर टी-20 इतिहास का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

टी-20 इतिहास के सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड उनके और युवराज सिंह के नाम दर्ज है। गेल ने इसी साल जनवरी में बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स की तरफ से खेलते हुए एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ महज 12 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था।

टी-20 इंटरनेशनल्स में गेल के नाम 98 छक्के दर्ज हैं। उनके बाद न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान बैंडन मैकुलम का नंबर आता है जिन्होंन 91 छक्के जड़े हैं। गेल पाकिस्तान के खिलाफ आगामी सीरीज में छक्कों का शतक पूरा कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम सबसे ज्यादा 434 छक्के दर्ज हैं।

टी-20 इंटरनेशनल्स में तीसरा सबसे तेज शतक गेल के नाम दर्ज है। यह शतक उन्होंने हाल ही में भारत में आयोजित विश्वकप में इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में बनाया था इस दौरान उन्होंने 47 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए थे।

गेल के नाम टेस्ट क्रिकेट का बेहद अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। गेल ने साल 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में टेस्ट मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाकर यह अनोखा रिकॉर्ड स्थापित किया था।

 

Random Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.