भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच शुरू हुआ। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत साधी हुई रही। पहले दस ओवर में के एल राहुल और मुरली विजय ने 32 जोड़े। पहला विकेट भारत ने 42 रन पर के एल राहुल के रूप में खोया। इसके बाद मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा के बीच 226 गेंदों पर 112 रनों की साझेदारी हुई। लंच तक भारतीय टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए थे।
पहला सेशन भारत के नाम रहा तो दूसरे में न्यूज़ीलैंड ने शानदार गेंदबाजी कर टीम इंडिया को बैकफुट पर ले आए। पुजारा के आउट होते ही विकेटों की झड़ी लग गई। पुजारा के आउट होने के बाद बल्लेबाज़ी के लिए आए कप्तान कोहली ने 10 गेंद पर 8 रन बनाए और एक शॉटपिच गेंद पर शॉट को नियंत्रित नहीं कर पाए और गेंद को पुल करने के प्रयास में बाउंड्री पर ईश सोढी को कैच दे बैठे। इसके बाद मुरली विजय भी अर्धशतक जड़ पवेलियन वापस लौट गए।
केएल राहुल ने आउट होने के पहले 39 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके व एक छक्के की मदद से 32 रन बनाए थे। चेतेश्वर पुजारा 62 रनों की पारी खेल कर सेंटनर को कैच दे बैठे। फिर कप्तान विराट कोहली 10 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके थोड़ी देर बाद मुरली विजय की 65 रनों की पारी का अंत सोढ़ी ने 59 वें ओवर की पहली गेंद पर कर दिया।
चाय काल तक भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 185 रन बना लिए थे। चाय के बाद रहाणे और रोहित शर्मा ने कुछ अच्छे स्ट्रोक्स खेले। लेकिन रहने 36 गेंद पर 18 रन बनाकर क्रेग का शिकार बने। फिलहाल रोहित का साथ आर अश्विन दे रहे हैं। दोनों के बीच 102 गेंद पर 50 रनों की साझेदारी हो गई है। अश्विन 33(57) रन और रोहित 35(65) रन बनाकर पिच पर डटे हुए हैं।
259 के स्कोर पर रोहित शर्मा सेंटनेर की गेंद पर कैच आउट जो गए। उनके बाद विकेट गिरने का सिलसिला फिर से शुरू हो गया। साहा बिना रन बनाए बोल्ट की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद 273 के स्कोर पर बोल्ट का ही शिकार बने। 88 ओवर में 9विकेट पर 285रन बन गए हैं। तीन ओवर का खेल अभी बाकी है। मैदान पर जडेजा और उमेश यादव हैं।
भारतीय खिलाड़ियों ने शुरूआत तो अच्छी की लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सका। पुजारा और मुरली विजय ही अर्धशतक लगा सके।
टीमें:
भारत: मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्ये रहाणे, रोहित शर्मा, आर अश्विन, रिद्धीमन साहा, अजय जडेजा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव.
न्यूजीलैंड : टॉम लेथम, मार्टिन गुप्टिल, केन विलियमसन, रॉस टेलर, ल्यूक रॉन्ची, मिचेल सेन्टनर, ब्रैडली वेट्लिंग, मार्क क्रेग, ईश सोढी, ट्रेंट बोल्ट, नील वैग्नर