बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 24 से 30 सितंबर तक आयोजित होने वाले अंडर-18 एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी गयी है। टीम की कमान डिफेंडर नीलम संजीप शेस को सौंपी गई है। डिफेंडर हार्दिक सिंह टीम के उप कप्तान होंगे। संजीप और हार्दिक दोनों उस जूनियर टीम का हिस्सा थे जिसने इसी साल यूरेशिया कप का खिताब जीता था। पंकज कुमार रजक और तनुज गुलिया के रूप में दो गोलकीपरों को टीम में जगह दी गई है। वहीं मणिपुर के रविचंद्र सिंह मोइरांगथेम और इबुंगो सिंह कोनजेंगबाम क्रमशः मिड फील्ड और फॉरवर्ड की जिम्मेदारी संभालेंगे।
टीम की घोषणा के बाद हॉकी इंडिया के महासचिव मोहम्मद मुस्तकीम अहमद ने कहा कि हमारा लक्ष्य हॉकी रैंकिंग में ऊंचे मुकाम पर पहुंचना है इसकी शुरुअात जूनियर स्तर से ही करनी होगी। हम साल 2016 में होने वाले जूनियर विश्नकप की मेजबानी कर रहे हैं इसलिए हम नियमित तौर पर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारी जूनियर टीम को विभन्न स्तरों पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी का अनुभव हासिल हो।
मैं हॉकी इंंडिया की ओर से भारतीय खेल प्राधिकरण के दिल्ली में नेशनल हॉकी एकेडमी की स्थापना करने का निर्णय लेने के लिए धन्य वाद देता हूं। यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय हॉकी का अनुभव हासिल होगा। जो कि भविष्य में हॉकी में करियर बनाने में उनकी मदद करेगा।
टीम इस प्रकार है-
गोलकीपर-पंकज कुमार राजक, तनुज गुलिया।
डिफेंडर– नीलम संजीप शेस कप्तान, हार्दिक सिंह, विधान पटेल, हर्षदीप कपूर, शिवम आनंद।
मिडफील्डर- धर्मिंदर सिंह, कुंवरदिलराज सिंह, रविचंद्र सिंह मोइरांगथेम, किशोर आर्य, हरीश मुतागर।
फारवर्ड- दिलप्रीत सिंह, मोहम्मद उमर, इबुंगो सिंह कोनजेंगबाम, सनी मलिक, शिवम आनंद और अभिषेक।