भारतीय टीम शुक्रवार को स्पेन के खिलाफ टेनिस के विश्व कप कहे जाने वाले डेविस कप में पूर्व चैम्पियन स्पेन के खिलाफ उतरेगी तो उसे निश्चित तौर पर कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। राफेल नडाल और डेविड फेरर जैसे अपने शीर्ष खिलाडय़िों के साथ आई स्पेनिश टीम दिल्ली के आर. के. खन्ना स्टेडियम में शुक्रवार से डेविस कप वल्र्ड ग्रुप प्लेऑफ मुकाबले की शुरुआत करेगी। पांच बार डेविस कप विजेता रह चुकी स्पेनिश टीम हालांकि बीते कुछ समय से डेविस कप विश्व ग्रुप से बाहर चल रही है और बीते मुकाबलों में ब्राजील और जर्मनी के हाथों हार झेलनी पड़ी।
भारत के खिलाफ अपनी सबसे तगड़ी टीम के साथ आई स्पेनिश टीम का लक्ष्य निश्चित तौर पर जीत के साथ विश्व ग्रुप में वापसी करना होगा। स्पेन ने इस बार 14 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके राफेल नडाल और 13वीं विश्व वरीयता प्राप्त डेविड फेरर को टीम में शामिल किया है। नडाल और फेरर के अलावा फेलिसियानो लोपेज और मार्क लोपेज युगल वर्ग में स्पेन के धुरंधर खिलाड़ी हैं। भारतीय टीम की कमान अनुभवी लिएंडर पेस के हाथों में है। भारत की ओर से एकल वर्ग में युवा साकेत मायनेनी और रामकुमार रामानथन उतरेंगे।