koअज़रबैजान में आयोजित आईएसएसएफ के जूनियर शूटिंग विश्वकप में भारतीय टीम ने कुल 24 पदकों के साथ पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में भारत को नौ स्वर्ण मिले। इसके अलावा भारतीय निशानेबाजों ने पांच रजत और 10 कांस्य पदकों पर भी कब्ज़ा किया। पहले स्थान पैर रूस रहा जिसने 12 स्वर्ण पदकों सहित कुल 25 पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में कुल 18 देशों को पदक प्राप्त हुए। चीन चौथे स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता के अन्तिम दिन लक्ष्य और किस्मत चोपड़ा ने मानवदित्य सिंह राठौर के साथ ट्रैप स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया। इस टीम ने अधिकतम 375 में से 347 अंक हासिल किए। इटली की टीम ने 360 अंकों के साथ पहला और आस्ट्रेलिया ने 348 अंकों के साथ रजत जीता।
अब आईएसएसएफ अगली स्पर्धा इटली में होगी, जहां सीनियर विश्व कप फाइनल्स का आयोजन होगा। इसमें भारत की ओर से जीतू राय, मिराज अहमद खान और संजीव राजपूत हिस्सा लेंगे।