Birthday Special: अश्विनी पोनप्पाः मजह 12 वर्ष की उम्र में बनीं थीं नेशनल चैंपियन

Unveiling Of IBL Trophyअश्विनी पोनप्पा का जन्म 18 सितंबर 1989 को बेंगलुरू में हुआ था। उनके पिता हॉकी खिलाड़ी थे लेकिन अश्विनी ने बैडमिंटन खेलने की इच्छा जाहिर की। पोनप्पा ने बेंगलुरु के सेंट फ्रांसिस ज़ेवियर गर्ल्स हाई स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद में स्नातक की पढ़ाई करने चली आयीं।

पोनप्पा तब खबरों में आयीं जब उन्होंने साल 2001 में भारतीय जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप जीत लिया। तब उनकी उम्र 12 साल थी। पोनप्पा के नाम युगल स्पर्धा में ओलंपिक के अलावा एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों, विश्व चैंपियनशिप, उबेर कप और दक्षेस खेलों में पदक हैं। साल 2010 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने ज्वाला गुट्टा के साथ मिलकर स्वर्ण पदक हासिल किया था। साल 2014 में ग्लासगो में यह जोड़ी खिताब नहीं बचा सकी। इसके अलावा भारत को 2014 में नई दिल्ली और 2016 में कुशान में हुए उबेर कप में कांस्य पदक दिलाने में अश्विनी-गुट्टा की जोड़ी ने अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा साल 2011 में लंदन में हुई विश्व चैंपियनशिप में इस जोड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया।

27 वर्षीय अश्विनी पोनप्पा विश्व रैंकिंग में साल 2015 में 10 वें स्थान पर पहुंची थीं। वर्तमान में अश्विनी पोनप्पा और ज्वाला गुट्टा की जोड़ी विश्व रैंकिंग में 25वें स्थान पर है। इस जोड़ी का रियो ओलंपिक में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा, दोनों की जोड़ी रियो में एक भी मैच नहीं जीत सकी थी। साल 2015 में इस जोड़ी ने कनाडा ओपन के रूप में अपना आखिरी खिताब जीता था।

Random Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.